प्रतापगढ़ , जून 6 -- समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने महंगाई,बेरोजगारी और नीट पेपर आउट को लेकर शनिवार को यहां सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया।
पार्टी के जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। इस बीच अंबेडकर चौराहे पर सपा कायकर्ताओं ने धरना दिया और महंगाई,बेरोजगारी और पेपर लीक मामले को लेकर नारेबाजी की। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंच कर उन्होने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित