प्रतापगढ़ , अक्टूबर 07 -- उत्तर प्रदेश मे प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र रानी गंज के कछरा पुल के समीप बुधवार को एक महिला का शव शारदा सहायक नहर मे उतराता मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का शव क्षतविक्षत अवस्था में था जो करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था और पानी मे बह कर यहां आया है। महिला ने सूट और सलवार पहन रखा है।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिये भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास मे जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित