प्रतापगढ़ , मई 10 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज से लखनऊ हाई वे पर शनिवार देर रात थाना क्षेत्र हथिगवा के कोटीला अख्तियारी टोल प्लाजा पर जांच दौरान 12 वाहन चालक शराब पीकर गाडी चलाते हुए पकड़े गये।
पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ उतरी पुलिस टीम ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले सैकडों गाड़ियों की जांच की गयी। इनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 12 वाहन चालकों को पकड़ा गया और प्रत्येक पर दस-दस हजार रूपये जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित