प्रतापगढ़ , सितम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर तीन बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पृथ्वीगंज छैवा पुल पर मंगलवार रात हुये इस हादसे में मृतक की पहचान ग्राम सिपाह महेरी थाना कोतवाली देहात निवासी उत्तम सिंह (28) पुत्र नागेन्द्र बहादुर सिंह के रुप मे हुयी है। वह बाईक से अकेले पृथ्वीगंज से भुपिया मऊ की तरफ जा रहे थे।

वहीं दूसरी बाईक पर सवार ग्राम पचरास निवासी सूरज सोनी (27) और सचिन (25) रानीगंज स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे कि एक अन्य बाईक सवार भभुआर गांव निवासी इन्ज्माम उर्फ इन्जू (27) से टक्कर हो गयी। पुलिस ने सभी घायलो को एम्बुलेंस की मदद से जिला मेडिकल भेजा जहाँ पर डाक्टरॉ ने उत्तम सिंह को मृत घोषित कर दिया और हालत नाजुक देखकर तीनो घायलो को प्रयाग राज के एस आर एन अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित