प्रतापगढ़ , अक्तूबर 15 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लाल गंज कस्बे के निवासी एक युवक की ईट पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी। उसका शव गुरुवार सुबह नहर के पास मिला है।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय उमा शंकर उर्फ गुड्डू की ईंट पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी है। उसका शव गुरुवार को थाना क्षेत्र लाल गंज के शीतल मऊ नहर के पास मिला है। उसके सिर पर चोट के गहरे निशांन है। वह बुधवार की शाम घर से निकला था।

उन्होने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर धारुपुर निवासी शहंशाह उसकी भाभी एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रेम प्रसंग को लेकर भाई की हत्या करने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित