प्रतापगढ़ , सितम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने कथित रुप से पुलिस हिरासत में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मोलनापुर गांव निवासी अर्जुन यादव (22) का गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था , वह प्रेमिका को साथ मे लेकर घर छोड़ कर फरार हो गया था। प्रेमिका के परिजनों की तहृरीर पर अर्जुन पर लड़की को भगा ले जाने का अभियोग पंजीकृत हुआ था।
पुलिस के अनुसार थाना पुलिस युवक को प्रेमिका के साथ पकड़ कर रविवार को थाने पर लायी थी। वह थाने पर पुलिस कस्टडी मे था। शाम को शौच जाने की बात कह कर उसने थाने से बाहर निकल कर पेड़ से फाँसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पुलिस उसे राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय, प्रतापगढ़ की इमरजेंसी में ले गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित