प्रतापगढ़ , नवम्बर 02 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की थाना आसपुर पुलिस ने सोमवार को विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस ने बताया कि पतरा गांव निवासी अमरनाथ की पुत्री प्रीती का विवाह 17 नवम्बर 2017 में बेहटा गांव के सौरभ गौतम पुत्र प्रेम चंद्र के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराली जन एक लाख रुपया अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।

आरोप है कि 28 अक्तूबर को ससुराल के लोगो ने पीड़िता प्रीती के साथ मारपीट की। उसके जेवरात, कपड़े व अन्य सामान ले लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके मे रह रही थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सौरभ सहित परिवार के चार लोगो के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अभियोग पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित