प्रतापगढ़ , जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारी को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर लखनऊ प्रयागराज एक्सप्रेसवे पर कुंडा थाना क्षेत्र के मझिलगांव के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की। इस संबंध में ईशु सोनी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) कीधारा- 319 (2)/318 (4)/ 336 (3)/338/340 (2)/317(2) मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित