प्रतापगढ़ , अक्तूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मे थाना संग्राम गढ़ के लालू पट्टी गावं मे रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे मां और दो साल के बेटे ईसू का शव घर में पाया गया है। मृतका नीतू के शव पर चोट का निशान है मायके पक्ष के लोगो ने पति सुरेश पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

उनकी शादी 10 साल पहले हुयी थी। पुलिस पति को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना आज सुबह आठ बजे मिली, घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित