प्रतापगढ़ , अक्तूबर 17 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले मे फतनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोप है कि पति अजय कुमार यादव ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। उसका शव शनिवार सुबह उसके घर के अंदर पाया गया। इसके बाद पति ने वारदात को लूटपाट का रूप देने की कोशिश की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना पर एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और सीओ रानीगंज प्रशांत राज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस मामले मे विधिक कार्यवाही कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित