प्रतापगढ़ , अक्तूबर 25 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मे रविवार सुबह थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के डॉक्टर सोने लाल पटेल मेडिकल कालेज मे संदिग्ध परिस्थितियो मे एक एमबीबीएस के छात्र का शव मिला है।उसका शव छात्रावास के छत के नीचे मिली। जानकारी मिलते ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अलोक कुमार ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान मिथिलेश कुमार के रुप मे हुई है। वह बलिया जिले का रहने वाला था। उसकी मौत छात्रावास की छत से गिरने से हुई। मौत या आत्महत्या के कारणो का पता नही चल सका है, शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिये भेजा गया। पुलिस सभी पहलुओ से मामले की जांच कर रही है, घटना के बाद मेडिकल कालेज मे शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित