प्रताप गढ़ , नवम्बर 01 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में तीन स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवा योजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया है कि तीन नवम्बर को स्वामी करपात्री, चार नवम्बर को बाबू संत बक्स पीजी कॉलेज और पांच नवम्बर को एसवीएम पीजी महाविद्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी जहां कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता एवं रिक्तियों के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह जानकारी रविवार को जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित प्रेस विज्ञप्ति में दी गयीहै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित