प्रतापगढ़ , दिसंबर 19 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने क्षेत्र के रठवत गांव निवासी तीन लोगो के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया है।
देवजानी गांव के आशीष तिवारी ने रठवत गांव के अधिशासी अभियंता समेत तीन लोगों पर फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगाते हुये जिलाधिकारी और पिछड़ा आयोग में शिकायत की थी। जांच के दौरान तीनों लोग साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने रठ वत गांव निवासी सद्दाम अली, अहमद अली, इमरान का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया , तीनो लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित