प्रतापगढ़ , सितंबर 16 -- प्रतापगढ़ जिले मे रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आ जाने से 30 बकरियां कट कर मर गयी। पुलिस ने बताया कि जिले मे बुधवार को दोपहर मे थाना शेत्र हथि गवां के विसहिया गावँ के पास रेलवे ट्रेक को पार करते समय इंटर सिटी ट्रेन की चपेट मे आ जाने से पशु पालक अशोक और होरी लाल सरोज की 30 बकरियां कट कर मर गयी।
गनीमत रही कि गेट मैन की सतर्कता से बकरियो को चराने गयी तीन महिलाओ की जान बचा ली गयी , घटना स्थल पर दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया , ट्रेक पार कर चुकी 25 बकरियो की जान बच गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित