प्रतापगढ़ , अक्तूबर 31 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में खेत में झटका मशीन के तार में विद्युत करंट प्रवाहित करने से महिला की मृत्यु के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि पिछली 22 सितम्बर को ग्राम नगरहन का पुरवा डाड़ी, थाना लीलापुर, प्रतापगढ़ में अभियुक्त अशोक मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र द्वारा अपने खेत में झटका मशीन के तार में विद्युत करंट प्रवाहित किया गया था। उक्त तार की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई थी।
इस संबंध में थाना लीलापुर पर धारा 105 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित