प्रतापगढ़ , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना दिलीपपुर क्षेत्र के ग्राम छीटपुर निवासी आरोपी राजा उर्फ शनि गौतम और प्रियांशु उर्फ अर्जुन को प्रकट नाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि 8 जुलाई 2025 की रात वादी के बरघाट से लौटते समय सती माई बाग के पास घात लगाकर बैठे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। इसके बाद आरोपियों ने वादी से नकदी और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित