प्रतापगढ़ , मई 14 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पति की प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवरखा गांव में आज सुबह लगभग नौ बजे सुनीता पत्नी राजभवन ने अपने ससुराल स्थित कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से अमरगढ़ घरहिया गांव निवासी थी। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व राजभवन के साथ हुई थी। मृतका के पिता रामदीन गौतम ने आसपुर देवसरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।

पुलिस ने पति राजभवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित