प्रतापगढ़ , मई 10 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कोतवाली नगर के सई नदी के तट पर बेल्हा देबी मन्दिर के पास रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ एक युवक का शव मिला।

सी ओ सिटी प्रशांत राज ने बताया है कि मृतक के बैग में मिले समान और मोबाइल से शव की पहचान अमेठी जिले के कटरा राजा हिम्मत सिंह का रहने वाले आशीष सरोज के रुप मे की गयी है। आशीष सरोज का एक सजातीय महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित