प्रतापगढ़ , सितंबर 14 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मे सोमवार को 53 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। आरोपी सन्तोष कुमार यादव ने जिले की फाइनेंस कम्पनी में 138 लोगों से ठगी की थी।उसको थाना आसपुर देवसरा के भिटी गावँ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह धोखाधड़ी आशीर्वाद मायिक्रो फाइनेंस लिमिटेड ढकवा शाखा मे हुयी थी। आठ मार्च से 26 जून 2025 के बीच 18 गावों के 138 सदस्यो के साथ फर्जी दस्तावेजो के जरिये लाखो रुपये की ठगी की गयी थी।

क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेन्द्र यादव की शिकायत पर शाखा प्रबंधक, उप शाखा प्रबंधक, फ़ील्ड स्टाफ सन्तोष कुमार यादव सहित कुछ बाहरी दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सन्तोष कुमार यादव इस मामले मे नामजद था और तभी से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया है कि कोर्ट मे पेश करने के बाद सन्तोष कुमार यादव को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित