प्रतापगढ़ , अक्टूबर 23 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के केतकरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान केतकरपुर निवासी मनमोहन यादव (27) पुत्र रामसेवक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार, मनमोहन शुक्रवार तड़के करीब चार बजे घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 100 मीटर दूर पेड़ से लटकता उसका शव मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित