प्रतापगढ़ , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला कारागार में शुक्रवार को एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक उर्फ राहुल, निवासी उन्नाव के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित