प्रतापगढ़ , सितंबर 19 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और अपहरण के मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मामले में किशोरी को सकुशल बरामद भी कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मान्धाता पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त रिंकु पटेल (22) पुत्र इंद्रजीत पटेल, निवासी ग्राम राजापुर शोभीपुर, थाना मान्धाता, को बुकनापुर मोड़ स्थित बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया।

एक अन्य मामले में मानिकपुर पुलिस ने अपहरण के मामले में नामजद अभियुक्त पंकज पटेल (23), निवासी ग्राम मऊदारा, थाना मानिकपुर, को मुखबिर की सूचना पर कुंडा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित