भरतपुर , सितम्बर 01 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरागेट थाना क्षेत्र में बुद्ध की हाट में चुनाव प्रचार के दौरान महिला प्रत्याशी सहित उसके परिजनों एवं समर्थकों पर पथराव करने का मामला सामने आया है।
यह घटना वार्ड 23 की निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रिया (बबली) के साथ घटित हुई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पथराव में निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रिया सहित उनके कई परिजन एवं समर्थक घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घर की छतों एवं छज्जों से बड़ी संख्या में पत्थर बरामद किये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित