, June 5 -- प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियान जनसामान्य को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
श्री सरावगी ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार भाजपा भी पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में देखती है और पार्टी के कार्यकर्ता लगातार वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जल संरक्षण जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे डिजिटल जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरणीय जागरूकता को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
श्री सरावगी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता के माध्यम से बिहार को अधिक हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया, विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रीति शेखर, उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, अनामिका पासवान, मंत्री सुषमा साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, पूर्व वार्ड पार्षद पिंकी कुमारी, राजीव रंजन, मनोज सिंह, पंकज गुड्डू, दीपू चंद्रवंशी, कुणाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित