बर्न , अक्टूबर 29 -- स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस ने गुरुवार को उत्तर कोरिया पहुंचकर कहा कि स्विट्जरलैंड प्योंगयांग में राजनयिक कार्यालय खोलेगा।
श्री कैसिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "प्योंगयांग पहुंच गया हूं। स्विट्ज़रलैंड, प्योंगयांग से उत्तर कोरिया के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने और हमारे मध्यस्थता प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक राजनयिक कार्यालय खोलेगा।"उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड उत्तर कोरिया के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने और अपने सद्भावना प्रयासों को समर्थन देने के लिए वहां एक राजनयिक कार्यालय खोलेगा।
श्री कैसिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए संवाद बेहद महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित