पौड़ी , अप्रैल 02 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला मुख्यालय में गुुरुवार को मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। जिससे घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि एक युवक के साथ कहासुनी के दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने कथित रूप से कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना के बाद आक्रोशित युवकों के एक समूह ने दो दुकानों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई। स्थानीय युवक बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित