पौड़ी , जून 16 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान ने मंगलवार को सभी संबंधित अधिकारियों को 17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं। जिन बूथों पर गणना प्रपत्रों के वितरण की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाई जाए और इसकी दैनिक निगरानी की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित