पौड़ी , मई, 17 -- उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से फायर स्टेशन कोटद्वार को सूचना मिली कि लेखा नगर लैंसडाउन के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आग लगातार विकराल रूप धारण कर रही थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोटद्वार से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि केंद्रीय विद्यालय के समीप जंगल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में था और आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने बिना देर किए हुए पानी की बौछाड़ शुरू की और आग बुझाने का काम किया।

इसी दौरान मौके पर मौजूद सेना की टीम ने भी अपने वाटर टेंडर के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। फायर विभाग की तत्परता और सेना के सहयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

अग्निशमन अभियान में चालक अमजद, फायरमैन योगेश कुमार, महिला फायरमैन शिवानी तथा महिला फायरमैन वंदना नौटियाल की सराहनीय भूमिका रही।

सं.अभयवार्तापौड़ी, 17 मई, (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन के समीप जंगल में रविवार देर शाम को लगी भीषण आग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न कर दी। आग तेजी से स्कूल और आसपास के आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और सेना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और आग पर काबू प्राप्त किया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से फायर स्टेशन कोटद्वार को सूचना मिली कि लेखा नगर लैंसडाउन के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आग लगातार विकराल रूप धारण कर रही थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोटद्वार से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने देखा कि केंद्रीय विद्यालय के समीप जंगल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में था और आग तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने बिना देर किए हुए पानी की बौछाड़ शुरू की और आग बुझाने का काम किया।

इसी दौरान मौके पर मौजूद सेना की टीम ने भी अपने वाटर टेंडर के साथ राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। फायर विभाग की तत्परता और सेना के सहयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

अग्निशमन अभियान में चालक अमजद, फायरमैन योगेश कुमार, महिला फायरमैन शिवानी तथा महिला फायरमैन वंदना नौटियाल की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित