पौड़ी , अक्टूबर, 27 -- उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत पौड़ी गढ़वाल जिले में ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) जारी है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ईसीआईएल के इंजीनियरों की मौजूदगी में संपन्न कराई जा रही है।
मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एफएलसी सुपरवाइजर पीआर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में उपलब्ध 1,626 बैलेट यूनिट, 1,998 कंट्रोल यूनिट और 2,117 वीवीपैट की जांच की जानी है। 26 अक्टूबर तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की जांच की जा चुकी है। इनमें से 528 बैलेट यूनिट, 190 कंट्रोल यूनिट और 527 वीवीपैट सही पाए गए हैं।
जांच के दौरान निर्वाचन उपकरणों की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए 15 सुपरवाइजर एवं स्टाफ, 15 ईवीएम नोडल स्टाफ, ईसीआईएल के 10 इंजीनियर और 40 श्रमिक तैनात किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित