पौड़ी , मई 14 -- उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिला में तैनात आरक्षी युगल किशोर ने राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर राज्य पुलिस को गौरवान्वित किया है।

उत्तराखंड पुलिस के जवान जहां कानून व्यवस्था संभालने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं खेल के मैदान में भी जवान राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देशभर की विभिन्न पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए आरक्षी युगल किशोर ने पुरुष वर्ग 40 प्लस सिंगल्स कैटेगरी में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित