न्यूयॉर्क , जुलाई 16 -- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ ( फीफा) ने कहा है कि विश्वकप 2026 के समापन समारोह में अभिनेता टॉम क्रूज से लेकर स्ट्रीमर आईशोस्पीड तक, कई तरह के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

फीफा ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी रैपर-गायक पोस्ट मालोन समापन समारोह में मुख्य प्रस्तुति देंगे। यह समारोह रविवार के फाइनल से 90 मिनट पहले आयोजित किया जाएगा। फीफा ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य तीन देशों के 16 मेजबान शहरों में 48 टीमों की अविस्मरणीय यात्रा का जश्न मनाना है।

आईशोस्पीड - जिन्होंने कई मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की है - को एक कलाकार के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि क्रूज - जिन्हें स्टैंड में भी देखा गया है और जिन्होंने पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में एक स्टंट किया था - को "विशेष उपस्थिति" देने वाले के रूप में बताया गया है।

इस समारोह में इटली की गायिका लौरा पौसिनी, टोनी पुरस्कार विजेता और पुसीकैट डॉल्स की सदस्य निकोल शेर्जिंगर; और ब्रिटिश गायक और टेक दैट के पूर्व सदस्य रॉबी विलियम्स द्वारा प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। जेनिफर हडसन अमेरिकी राष्ट्रगान गाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित