कटिहार , अक्टूबर 05 -- बिहार में कटिहार जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया, जिसनेग लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया गया।

जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

पोषण मेले में आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, जीविका सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बेबी किट, स्कूल बैग, कॉमिक बुक और लाभुकों को आभार पत्र भी वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित