मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर , फरवरी 16 -- त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज (सोमवार) मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पोड़ी क्षेत्र को 126 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री साय के कर कमलों द्वारा 38 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, वहीं 88 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 59 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया गया। इससे पोड़ी और आसपास के अंचल के विकास को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित