भरतपुर , अगस्त 16 -- राजस्थान में धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में आये 12 वर्षीय एक बच्चे की रविवार को झिरी रोड स्थित आश्रम के पास बारिश के पानी से भरी एक पोखर में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरोना गांव निवासी सत्यम ठाकुर (12) अपने रिश्तेदार के यहां सरमथुरा आया हुआ था। रविवार को वह अन्य बच्चों के साथ पोखर में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। सत्यम को डूबता देख साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। लोगों ने बालक को पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित