काठमांडू , अगस्त 11 -- लेग स्पिनर संदीप लैमिछाने ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप से पहले बतौर वनडे कप्तान रोहित पॉडेल की जगह ली है। 30 अगस्त से 12 सितंबर तक मलेशिया में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नेपाल ने 14 सदस्यीय दल की घोषणा की है।
यह नेपाल के कप्तान के तौर पर लैमिछाने का दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह 2022 में 14 वनडे और 18 टी 20 में नेपाल की कप्तानी कर चुके हैं। नेपाल की कप्तानी में बदलाव आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में नेपाल की लगातार चार हार के बाद किया गया है। आठ टीमों वाली इस प्रतिस्पर्धा में नेपाल की टीम सातवें स्थान पर रही।
चार साल पहले लैमिछाने की कप्तानी में नेपाल ने 14 वनडे में से मात्र तीन मुक़ाबले जीते थे। 2022 में लैमिछाने के ख़िलाफ़ वारंट जारी होने के बाद उन्हें नेपाल ने निलंबित कर दिया था। 2023 में काठमांडू की ज़िला अदालत ने उन्हें रेप के मामले में दोषी पाया था, हालांकि 2024 में पाटन कोर्ट ने लैमिछाने को सबूत के अभाव में रेप के आरोप से बरी कर दिया था।
निलंबन के समय लैमिछाने सफ़ेद गेंद के दोनों प्रारूप में नेपाल के कप्तान थे। अब दीपेंद्र सिंह ऐरी टी20 में नेपाल के कप्तान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित