पटना , सितम्बर 04 -- कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड स्थित डेरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित मु. इमाम अली अंसारी के शिक्षक दिवस पर राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए चयन पर सवाल उठाते हुए इस प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की है।

डॉ. वर्धन ने आज बयान जारी कर कहा कि यह घटना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकलापों पर काला धब्बा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना बताती है कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान एवं अस्मिता के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार में अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित