श्रीगंगानगर , मई 20 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में आज संदिग्ध हालात में एक कबूतर मिला।
पुलिस के अनुसार यह कबूतर सीमा क्षेत्र में चक 79 एलएनपी (द्वितीय) गांव में सुबह बलजीतसिंह के घर की मुंडेर बैठा था। किसान को कबूतर संदिग्ध लगा तो उसने उसे पकड़ लिया। कबूतर के पैर में नीले रंग का प्लास्टिक का छल्ला था। उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ। साथ ही एक फोन नंबर अंकित था। कबूतर के पंखों के पास लाल रंग लगा हुआ मिला। पुलिस ने कबूतर अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित