नोएडा , मार्च 17 -- पैरा साइकिलिस्ट प्रवीण कुमार फिलीपींस में 25 मार्च से शुरु होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रवीण कुमार 22 मार्च को दिल्ली से फिलीपींस के लिए रवाना होंगे। यह चैंपियनशिप 25 से 31 मार्च 2026 तक टैगायटे शहर स्थित टैगायटे सिटी वेलोड्रोम में आयोजित होगी। यह वेलोड्रोम फिलीपींस का पहला यूसीआई मानकों पर आधारित इनडोर साइक्लिंग ट्रैक है। करीब इकतीस वर्षों बाद फिलीपींस इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, जिसमें जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, चीन, भारत और मेजबान देश के शीर्ष पैरा साइकिलिस्ट भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित