नयी दिल्ली , जुलाई 25 -- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ पैरा एथलीटाें के लिए बड़े टूर्नामेंट में की तैयारी के लिए अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया है।

एसबीआई अब 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन में भारतीय पैरालंपिक दल की प्रिंसिपल पार्टनर होगी। साथ ही, ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय टीम की ऑफिशियल लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर भी रहेगी।

एसबीआई लाइफ के चीफ, ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं सीएसआर रवींद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय पैरा एथलीट्स अपने हौंसले और मेहनत से यह साबित कर रहे हैं कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। वहीं, भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि ऐसे सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने का आत्मविश्वास मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित