चंडीगढ़ , अगस्त 31 -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में पैरामेडिकल स्टाफ के सभी रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को अनुरोध भेजा जा चुका है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं।
उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, झज्जर और बादली विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयां, नैदानिक सुविधाएं, एंबुलेंस और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित