भोपाल , मई 26 -- मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने आज मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर में भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री, नौ विधायक, एक सांसद और महापौर होने के बावजूद नागरिकों को नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रचार और आयोजनों में व्यस्त है, जबकि आम लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल संकट जैसी मूलभूत समस्या के समाधान में पूरी तरह असफल साबित हुई है और कांग्रेस जनता के अधिकारों तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित