नयी दिल्ली , जुलाई 20 -- संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में नीट यूजी परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक होने के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही चौथी बार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

विपक्षी ने सुबह से ही इन मुद्दों को उठाना शुरू कर दिया था। वे पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों तथा अन्य कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से लाठीचार्ज का मुद्दा उठाने की कोशिश की। सभापति सीपी राधाकृणन ने उन्हें इसी अनुमति न देते हुए व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामे के बीच सभापति ने पहली बार सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

कार्यवाही पुन: शुरू होने पर विपक्ष का हंगामा जारी रहा और दोबारा कार्यवाही 12.30 तक स्थगित कर दी गयी।

दूसरे स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर भी सदन में हंगामा जारी रहा, कुछ विपक्षी सदस्य अपनी सीटों से उठ कर नारेबाजी करते हुए सदन के बीच आने लगे थे। सभापति श्री राधाकृष्णन बार-बार उन्हें सदन के बीच पर न आने और अपनी-अपनी सीट पर जाने की अपील की। बावजूद इसके विपक्षी सदस्यों की ओर से नारेबाजी होती रही। सभापति ने हंगामा बढ़ता देख तीसरी बार कार्यवाही 12.50 तक के लिए स्थगित कर दी थी। उसके बाद बैठक फिर शुरू होने पर भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा और कुछ ही मिनट के अंदर कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गयी।

इससे पहले सुबह पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने नौ नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सदन ने दिवंगत सदस्यों तथा कतर के पूर्व अमीर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा।

श्री राधाकृष्णन ने जरूरी विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने तथा अन्य विधायी कामकाज के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने का मौका दिया।

श्री खरगे ने कहा कि नीट पेपर घोटाला छात्रों का मामला है और इससे लाखों बच्चों का भविष्य जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर हजारों छात्र आये हैं लेकिन वहां लाठी चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा ,"सरकार मारने की कोशिश कर रही है। सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है।"श्री खरगे के इतना कहते ही सभापति ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी । विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया लेकिन तब तक सभापति ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित