भिवानी , जुलाई 25 -- देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर सहित विभिन्न राज्यों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की युवा इकाई ने स्वागत किया है। इनेलो युवा विंग के जिला अध्यक्ष संदीप घणघस ने इसे देश के छात्र-युवा वर्ग के संघर्ष, सच्चाई और लोकतांत्रिक ताकत की जीत बताया।

संदीप घणघस ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के धैर्य और क्षमता को कम आंकने की भूल की। देशभर के युवाओं ने एकजुट होकर यह साबित कर दिया कि उनमें व्यवस्था बदलने की ताकत है और सरकार को उनके दबाव के आगे झुकना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित