चंडीगढ़ , अप्रैल 17 -- केन्द्र शासित चंडीगढ़ में पेपरलेस रजिस्ट्रेशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को शिकायत दर्ज करते समय अपना रजिस्ट्रेशन टोकन नंबर देना अनिवार्य किया गया है। इससे हेल्पडेस्क टीम को संबंधित लेनदेन की शीघ्र पहचान कर समस्या का समाधान करने में सुविधा मिलेगी।
सरकार द्वारा शुरू की गई समर्पित हेल्पडेस्क के माध्यम से 48 घंटे के भीतर शिकायतों के समाधान की गारंटी दी गई है। इसके साथ ही रीयल-टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के जरिए पूरे सिस्टम की निगरानी भी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित