अलवर , फरवरी 27 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार के पेड़ से टकराने से एक पुलिस के जवान की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) के जवान अशोक कुमार मीणा ड्यूटी के बाद कार से सुबह घर लौट रहा था कि अलवर-राजगढ़ मेगा हाईवे पर महुआ टोल के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कार से बाहर निकालकर अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित