धमतरी , मई 28 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने पर गुरुवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा की है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भरदा निवासी विमलाल साहू अपने पुत्र के साथ बगीचे में आम तोड़ने गया था। इसी दौरान वह आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मगरलोड थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित