भरतपुर , मार्च 03 -- राजस्थान में भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को पेड़ पर लटका एक युवक का शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पथैना और छोंकरवाड़ा के बीच बाढ़ गंगा नदी के बहाव क्षेत्र में ग्रामीणों ने पेड़ से लटका एक युवक का शव देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि मृतक कोमल जाट (26) निवासी पथेना सोमवार से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करवाई गयी थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित