भरतपुर , सितम्बर 04 -- राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान डुमरिया गांव के जंगल में बिजली गिरने से एक किशोर चरवाहे की मौत गयी जबकि उस उसका भाई और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नितेश (17), उसका बड़ा भाई सुनील गुर्जर और 60 वर्षीय केशरदेवी गांव के पास स्थित खेतों में मवेशी चराने गये थे। इसी बीच बारिश से बचने के लिए तीनों पास ही मौजूद एक बरगद के पेड़ की छांव में बैठ गये। तभी कड़कड़ाती बिजली पेड़ पर गिर गयी, जिसकी चपेट में तीनों आ गये।
पुलिस ने बताया कि इससे नितेश की मौके पर ही मौत हो गयी। गम्भीर रूप से झुलसी हालत में सुनील एवं केशरदेवी को बयाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित