फर्रुखाबाद , मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बाग में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके मिले युवक की शिनाख्त सत्येंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित बाग में शनिवार दोपहर करीब 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया। बाद में मेरापुर थाना क्षेत्र के नगला बसई गांव निवासी परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक की पहचान सत्येंद्र पुत्र रामवीर यादव के रूप में की।

पुलिस प्रारंभिक तौर पर मामले को आत्महत्या मान रही है, हालांकि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित