जयपुर , अगस्त 22 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत ने बिना तैयारी के पेट्रोल में बड़ी मात्रा में एथनॉल मिलाने के फैसले को मोदी सरकार की अदूरदर्शिता और गलत फैसलों का एक और उदाहरण करार देते हुए कहा है कि इसका नुकसान देश की जनता को कई मोर्चों पर झेलना पड़ रहा है।
श्री गहलोत ने शनिवार को अपने बयान यह बात कही। उन्होंने हा कि गन्ने का बड़ा हिस्सा चीनी उत्पादन के बजाय एथेनॉल बनाने में लगाया जा रहा है, जिससे बाजार में चीनी की उपलब्धता ही घट गयी है।
उन्होंने कहा कि महज 15 दिन में चीनी की कीमतों में 14 से 17 रुपए प्रति किलो का उछाल आ गया है। यह सिर्फ महंगाई तक सीमित नहीं, एथनॉल ब्लेंडिंग से वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंच रहा है, माइलेज कम हो रहा है, जिसमें आमजन का पैसा लग रहा है।
श्री गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे आम आदमी की मेहनत की कमाई की लूट है। इस पूरे खेल में मुनाफा चंद उद्योगपतियों और सरकार को हो रहा है, त्रस्त सिर्फ आम जनता हो रही है। एथनॉल उत्पादन से हवा-पानी प्रदूषित होने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिना पूरी तैयारी किए ऐसा फैसला ले लिया है जिसको देश की जनता भुगत रही है। मोदी सरकार अब जनता का भरोसा खो चुकी है, इसलिए जनता को भरोसानहीं दिला पा रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित